बढ़ती महंगाई के विरोध में उत्तराखंड में कांग्रेस की हुंकार,सड़को पर उतरी कांग्रेस,किया पुतला दहन
बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस में उबाल,पुतला दहन

देश भर में बढ़ती महंगाई के विरोध में आज उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी और विरोध किया, प्रदेश भर में प्रदेश अध्यक्ष करन महारा के आह्वाहन पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया देहरादून में कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में सड़को पर उतर गए और नारेबाजी की….उत्तराखंड महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐश्ले हाल चौक पर इकट्ठा हुए और उसके बाद भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपना विरोध प्रकट कर पुतला दहन किया,
कांग्रेस आरोप है आज आम आदमी का बुरा हाल हो गया है गैस और तेल की कीमतें हों या घरेलू खाद्य सामग्री सब की कीमतें आसमान छू रही है ऐसे में आम जनमानस आज परेशान है और कांग्रेस सरकार को जगाने का काम कर रही है इस दौरान भाजपा सरकार का पुतला दहन कर महंगाई पर लगाम लगाने की मांग कांग्रेस ने की